{"_id":"666868e63c954653bc0bbf7b","slug":"do-not-sacrifice-animals-in-the-open-dm-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-124450-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं की कुर्बानी खुले में न करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं की कुर्बानी खुले में न करें : डीएम
Tue, 11 Jun 2024 08:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 11 Jun 2024 08:40 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। श्रावण मास और बकरीद को देखते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न पर्वों पर जनपद महराजगंज का इतिहास शांतिपूर्ण रहा है। पूर्ण विश्वास है कि अपनी परंपरा को जनपद के नागरिक आगे भी कायम रखेंगे और आगामी त्योहार भी सकुशल सम्पन्न होंगे। उन्होंने कहा कि बकरीद में कुर्बानी के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। पशुओं की कुर्बानी खुले में न करें, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी कदापि न करें। कुर्बानी के बाद अवशेषों को खुले में न छोड़ें।
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि जनपद में रोस्टर के अनुसार ही कटौती हो। साफ-सफाई व स्वच्छ जलापूर्ति के लिए सभी ईओ/बीडीओ को निर्देशित किया। उन्होंने इस दौरान मेडिकल टीमों को भी सक्रिय रखने के लिए कहा। उन्होंने श्रावण मास के दृष्टिगत भी श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक इंतजाम और मंदिरों की सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा कि किसी प्रकार की भ्रामक प्रचार के प्रभाव में आने से बचें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की भ्रामक और झूठी खबरों पर कड़ी नजर है और ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक का संचालन शमशुल हुदा ने किया।
बकरीद पर्व पर कोई नई परंपरा नहीं होगी लागू
निचलौल। आगामी बकरीद पर्व को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि त्योहार पर कोई नई परंपरा न लागू की जाए। उन्होंने कहा कि त्योहारों में नई परंपरा लागू करने की बात को लेकर दोनों समुदायों के बीच अक्सर विवाद होते रहते हैं। ऐसे में बकरीद पर्व पर कोई नई परंपरा को लागू न करें। संवाद