Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Do not organize non-traditional events, organizers will be responsible for any dispute

Maharajganj News: न करें गैर परंपरागत आयोजन, विवाद पर आयोजक होंगे जिम्मेदार

Tue, 24 Feb 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Do not organize non-traditional events, organizers will be responsible for any dispute
डीएम ने दिया निर्देश, सोशल मीडिया पर पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगाह
विज्ञापन

किसी भी दशा में गैर परंपरागत आयोजन/जुलूस न आयोजित करने की हिदायत, होलिका स्थलों का होगा भौतिक सत्यापन, विवाद
महराजगंज। होली, ईद सहित आगामी पर्वों को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न समुदायों के साथ पीस कमेटी की बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग आगामी त्योहारों में शासन की ओर से निर्धारित गाइडलाइंस का अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी दशा में गैर परंपरागत आयोजन/जुलूस को आयोजित न करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की ओर से निर्धारित रूट चार्ट और समय सारिणी का पालन अनिवार्य रूप से करें। जुलूस में शामिल होने वाले लोगों की पहचान पूर्व में ही कर लें क्योंकि कार्यक्रम में कोई भी अप्रिय स्थिति होने पर पूर्ण जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक, सांस्कृतिक पर्व हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान हैं। इसलिए इन पर्वों को हमें उसी रूप में मनाना चाहिए। कोई ऐसा काम न करें, जिससे किसी अन्य की भावना को ठेस पहुंचे या कानून व्यवस्था पर संकट उत्पन्न हो। सोशल मीडिया पर पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगाह है। इसलिए कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट न करें, अन्यथा जिला प्रशासन कठोर कार्यवाही करेगा। उन्होंने कहा कि होलिका को सुरक्षित स्थानों पर स्थापित करें।
विज्ञापन

जुलूस मार्गों पर विद्युत तारों का करें सर्वे कर मरम्मत कराएं
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी एसडीएम और सीओ थानों पर संयुक्त बैठक कर आवश्यक निर्देशों से लोगों को अवगत करा दें। विद्युत विभाग को जुलूस मार्गों पर विद्युत खंभों और विद्युत तारों का सर्वे कर उनकी मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। कहा कि जर्जर और लटकते तारों की भी मरम्मत करा लें। उन्होंने सभी एसडीएम को सीओ के साथ संवेदनशील क्षेत्रों के स्थलीय निरीक्षण का निर्देश दिया। साथ ही होलिका स्थलों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रमुख स्थलों मेडिकल टीम तैनात करने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में पर्वों के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई परंपरा की न करेंगे शुरुआत
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने संबोधित करते हुए भाईचारे के साथ आगामी पर्वों को मनाने की अपील की। कहा कि पर्वों का आनंद लेने के लिए आवश्यक है कि नियम और अनुशासन का पालन करें। किसी नवीन परंपरा की शुरुआत न करें। लाउड स्पीकर निर्धारित सीमा में ही बजाएं। जुलूस आदि से अराजक तत्वों को दूर रखें। किसी प्रकार की आशंका उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 10 गांव पर एक मोबाइल टीम की तैनाती की गई है। यह टीम किसी घटना पर मौके का जायजा लेगी। इसलिए कोई भी घटना होने पर शरारती तत्व बचने नहीं पाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सतर्क और सक्रिय रहने का निर्देश दिया। कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी यदि लापरवाही करते हैं तो जवाबदेही सुनिश्चित किया जाएगा।


बैठक में इससे पूर्व दोनों समुदायों के प्रबुद्धजनों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी बातों को रखा। दोनों समुदायों के लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों को आश्वस्त किया कि आगामी त्योहारों को परस्पर सद्भावना व भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। बैठक का संचालन शमशुल हुदा ने किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि/रा डॉ. प्रशांत कुमार, सभी एसडीएम और सीओ सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी सहित विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed