फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Do not meet buses, travelers are worried

समय से नहीं मिलीं बसें, यात्री रहे परेशान

Mon, 12 Nov 2018 12:39 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 12 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
Do not meet buses, travelers are worried
समय से नहीं मिलीं बसें, यात्री रहे परेशान - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। स्थानीय रोडवेज परिसर में रविवार को रोडवेज की बसों सेवा लेने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें गंतव्य तक जाने के बाबत बसों के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


यात्रियों का कहना था कि समय से बस मिलती तो प्राइवेट बसों व डग्गामार वाहनों से सफर नहीं करना पड़ता। रोडवेज परिसर में बस का इंतजार कर रहे मोहन का कहना था कि वह मिठौरा से आ रहे हैं और गोरखपुर जाना है। एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं और अब तक बस नहीं आई। समय से बस मिलती तो निर्धारित स्थान पर जाने में परेशानी नहीं होती। उन्होंने कहा कि रोडवेज स्टेशन के काउंटर पर बसों के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मुकेश ने कहा कि लखनऊ में पढ़ाई करते हैं। काफी देर से बस का इंतजार कर रहे हैं और बस अब तक नहीं आई।  बस न मिलने से दिक्कत हो रही है। अगर समय से गोरखपुर नहीं पहुंचे तो ट्रेन भी छूट जाएगी। अन्य यात्रियों का कहना था कि समय से बस न मिलने से कई यात्री प्राइवेट बसों की सेवा लेने के लिए विवश हो गए। एआरएम भुवनेश्वर प्रसाद ने कहा कि बस स्टेशन से समय से बसें संचालित की जा रही हैं। अगर इसमें कहीं लापरवाही हुई है तो जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed