फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Do not be careless in giving home take ration

Maharajganj News: होम टेक राशन देने में न बरतें लापरवाही

Thu, 13 Jun 2024 08:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 13 Jun 2024 08:46 PM IST
विज्ञापन
Do not be careless in giving home take ration
लक्ष्मीपुर। बाल विकास परियोजना लक्ष्मीपुर के 5 सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अभिमुखीकरण, प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में हुआ। स्वास्थ्य एवं होम टेक राशन सहित 12 बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई। सीडीपीओ ने कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी समीर सिंह ने कहा कि नियमानुसार हर लाभार्थियों को होम टेक राशन देना आवश्यक है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से इसकी मॉनिटरिंग हो रही है। इसी तरह से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बढ़ चढ़ के हिस्सा लेना है, जिससे टीकाकरण, संचारी, दस्तक शामिल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक जुलाई 2024 से संचारी एवं 11 से 31 जुलाई 2024 तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकत्रियों को सैम, मैम चिह्नांकन एवं प्रबंधन, वीएचएसएनडी, सीबीई, फोर्टीफाइड चावल, ड्राई राशन, पोषण ट्रैकर, बाल पिटारा, कन्या सुमंगला, सक्षम पुस्तिका, हॉट कुक्ड मील एवं विफ्स आदि के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान डॉ. मनीष सिंह, डॉ. बीबी मिश्रा, सपना पांडेय, विज्ञानमणि त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार, निर्मला सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed