{"_id":"5715295b4f1c1b4d6d8b46ba","slug":"dm-strict-cane-payment-arrears","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना बकाया भुगतान न होने पर डीएम बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना बकाया भुगतान न होने पर डीएम बिफरे
अमर उजाला ब्यूरो महराजगंज
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
sugar cane
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना बकाया भुगतान को लेकर सोमवार को डीएम सख्त हो गए।
उन्होंने समितियों को कमीशन का भुगतान करने के लिए गन्ना मिल सिसवां तथा गड़ौरा के प्रबंधकों को हिदायत दी।
डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने सिसवां चीनी मिल द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान पर संतोष व्यक्त किया। लेकिन गड़ौरा चीनी मिल को शासन के निर्देश के अनुरूप समय से किसानों को भुगतान करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
जिला गन्ना अधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि वर्ष 14-15 का सिसवां ने संपूर्ण भुगतान कर दिया है। जबकि गड़ौरा चीनी मिल ने 63 करोड़ के सापेक्ष मात्र 30 करोड़ का भुगतान किया है। आरसी जारी करने के बाद गड़ौरा ने 5.38 करोड़ रुपये का भुगतान किया। डीएम ने मिलों को निर्देश देतेे हुए कहा कि समयवार कार्ययोजना दें कि वे कब तक संपूर्ण भुगतान करेंगी।
इस दौरान 8000 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने, एकमुश्त समाधान योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार कर किसानों को प्रेरित करने पर भी चर्चा की गई। साथ ही डीएम ने प्रबंधकों को अग्निकांड में प्रभावित परिवारों की मदद करने का भी निर्देश दिया है।