फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM observed the facilities and quality of nutritional food.

Maharajganj News: डीएम ने सुविधाओं एवं पोषण आहार की गुणवत्ता का अवलोकन किया

Mon, 22 Sep 2025 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
DM observed the facilities and quality of nutritional food.
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम बिना किसी पूर्व सूचना के पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचे और पोषण पुनर्वास केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र में भर्ती कुपोषित बच्चों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं एवं पोषण आहार की गुणवत्ता का गहन अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित स्टाफ से बच्चों के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार, वजन वृद्धि की स्थिति तथा निर्धारित आहार योजना के बारे में जानकारी ली। स्टाफ नर्स किरण ने बताया कि वर्तमान में पोषण पुनर्वास केंद्र में 11 बच्चे भर्ती हैं, जिनका पोषण पुनर्वास चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है, और सभी बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। जिलाधिकारी ने केंद्र में साफ-सफाई, रसोईघर, भंडारण व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया। डीएम ने बच्चों के अभिभावकों से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed