{"_id":"65901317f4ab77c513077874","slug":"dm-inspected-the-proposed-land-for-the-railway-station-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12798-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीएम ने किया रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीएम ने किया रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण
Sat, 30 Dec 2023 06:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 30 Dec 2023 06:24 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। आनंदनगर-महराजगंज-घुघली रेल मार्ग से जुड़ी प्रक्रिया तेजी पूरी की जा रही है। घुघली क्षेत्र से 12 गांवाें का गजट प्रकाशन हो चुका है। रेलवे स्टेशन के लिए महुअवा में प्रस्तावित भूमि का शनिवार को जिलाधिकारी अनुनय झा ने निरीक्षण किया।
उन्होंने मुख्य मार्ग से दूरी, प्रस्तावित रेलवे लाइन मार्ग आदि की जानकारी ली। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने उक्त भूमि का चयन रेलवे के मानकों और जिलाधिकारी के पूर्व निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से 0.00 से 12.00 किमी तक 20 ए की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है, जिसमे अधिगृहीत की जाने वाली भूमि का चिह्नांकन और उनका गजट में प्रकाशन शामिल है। पांच जनवरी को 0.00 से 05 किमी तक अधिग्रहण के लिए चिह्नित भूमि के मालिकों के नामों का प्रकाशन गाटा सहित कर दिया जाएगा।जिलाधिकारी ने चिह्नित भूमि को अनुमोदन देते हुए आगे की कार्रवाई जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन स्थानीय लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और परियोजना के पूरा होने से जनपद में आर्थिक विकास और पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। चिह्नित भूमि को अनुमोदन देते हुए आगे की कार्रवाई जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। रेलवे स्टेशन स्थानीय लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और परियोजना के पूरा होने से जनपद में आर्थिक विकास और पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस दौरान एसडीएम मदन मोहन वर्मा, तहसीलदार सदर राजेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर केके यादव मौजूद रहे।