फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM inspected Sonauli Nagar Panchayat.

Maharajganj News: नगर पंचायत सोनौली का डीएम ने किया निरीक्षण

Tue, 07 Jul 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
DM inspected Sonauli Nagar Panchayat.
सोनौली। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार की शाम आदर्श नगर पंचायत सोनौली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था, नगर विकास से जुड़ी योजनाओं, निर्माणाधीन कार्यों तथा जनहित परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अति प्राचीन रामजानकी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मंदिर के महंत बाबा शिव नारायण दास से शिष्टाचार भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा मंदिर की व्यवस्थाओं और धार्मिक गतिविधियों की जानकारी ली। बाद में जिलाधिकारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल से मुलाकात की। इस दौरान नगर पंचायत के सभी 14 वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही नगर की प्रमुख समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर सुझाव भी लिए गए। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी निरंकार नाथ, पवन गिरी, छोटे पुजारी रुपेश गिरी, प्रेमनाथ सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, नन्हे जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed