{"_id":"60a5450b8ebc3e11545c2012","slug":"dm-inspected-oxygen-beds-in-hospitals-maharajganj-news-gkp395127978","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड का जायजा लिया
विज्ञापन

महराजगंज। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार व सीडीओ गौरव सिहं सोगरवाल ने वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमित मरीजों के बेहतर उपचार के लिए कमला बसंती देवी स्वास्थ्य केंद्र घुघुली व स्वास्थ्य केंद्र गोपाला का निरीक्षण किया। ऑक्सीजन बेड की तैयारी की स्थिति को देखा। संस्थागत प्रसव वार्ड में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की।
डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र गोपाला में 50 बेड की व्यवस्था कर ली गई है। इसमें पांच ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर मशीन,10 लीटर का यूनीसेफ, 5 ऑक्सीजन मशीन 5 लीटर का लखनऊ स्वास्थ्य विभाग से उपलब्ध कराया गया है। ऑक्सीजन मशीन स्वत: ऑक्सीजन पैदाकर मरीजों को उपलब्ध कराएगा। डीएम ने मशीनों की जांच की। घुघुली में भी 50 ऑक्सीजन बेड की तैयारी चल रही है जिसे तीन दिन के अंदर तैयार कर ली जाएगी। इसके बाद जनपद में 300 ऑक्सीजन बेड कोविड मरीजों के बेहतर इलाज के लिए उपलब्ध हो जाएगी। डीएम ने सीएमओ व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया लगन की आवश्यकता है, यह रोग किसी की पहचान नहीं करता। सतर्कता व बचाव जरूरी है। टीकाकरण प्रक्रिया शिथिल होने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया वे अपने0-अपने स्तर से प्रचार-प्रसार कराएं। इस दौरान सीएमओ डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विकास यादव आदि मौजूद रहे।