{"_id":"641b57a2455652b7ba0fdc24","slug":"dm-inspected-integrated-checkpost-maharajganj-news-c-7-1-95158-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल प्रशासन से समन्वय बना निर्माण कार्य में लाएं तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल प्रशासन से समन्वय बना निर्माण कार्य में लाएं तेजी
Thu, 23 Mar 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट के लोकार्पण की तैयारी को लेकर निरीक्षण करते डीएम सत्येंद
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर बनने वाले इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट के देश के गृह मंत्री अमित शाह की ओर से शिलान्यास के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने स्थल का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने चल रहे चहारदीवारी के कार्यों में तेजी लाने के लिए नेपाल प्रशासन से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा को शिलान्यास कार्यक्रम के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश देने की बात कही। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी नौतनवां दिनेश कुमार मिश्रा, तहसीलदार अरविंद कुमार समेत पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
नवरात्र के दौरान मंदिरों में तैनात करें पर्याप्त सुरक्षाबल
नवरात्र पर्व को ध्यान में रखते हुए फरेंदा क्षेत्र के लेहड़ा देवी मंदिर व नौतनवां क्षेत्र के बनैलिया देवी मंदिर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएं। इसके लिए मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाए। ये बातें जिलाधिकारी ने मंदिरों में व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहीं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कर्मी यह सुनिश्चित करें कि मंदिर परिसर में कहीं से भी भगदड़ आदि की स्थिति उत्पन्न न हो।