{"_id":"6274139a9ed12d1131796f10","slug":"dm-given-instructions-in-meeting-maharajganj-news-gkp4358303122","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि, सहायक निदेशक को नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक मेें अनुपस्थित रहना व योजनाओं की प्रगति में सुधार न करना जिले के पांच अधिकारियों को भारी पड़ गया। समीक्षा के दौरान डीएम ने पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन लाभार्थियों ने तीन माह या उससे अधिक समय से राशन नहीं लिया है, उनका नाम लिस्ट से हटा दिया जाए।
डीएम बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि राशन की जिन दुकानों का आवंटन नहीं हुआ है, उनके आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र शुरु कराई जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की खराब प्रगति पर डीएम सत्येंद्र कुमार ने जहां ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी, वहीं तालाबों के पट्टे में अपेक्षित प्रगति न होने पर सहायक निदेशक मत्स्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर न लगने की शिकायत पर आरबीएसके के प्रभारी को चेतावनी पत्र दिया गया। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले सिंचाई खंड प्रथम व द्वितीय के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अवशेष कार्यों की प्रगति को सुधारने का कार्य करें। जून तक 60 प्रतिशत हैंडपंपों के रिबोर व मरम्मत के कार्य को पूरा करा दिया जाए। इस दौरान डीएफओ पुष्प कुमार कांधला, डीडीओ जगदीश त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
----------
वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाएं जिम्मेदार
डीएम सत्येंद्र कुमार ने पौधरोपण समिति की बैठक में विभागीय जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि वे इस वर्ष चलने वाले वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस बार जिले में 34 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसका विभागवार आवंटन किया जाएगा। सभी अपने लक्ष्य की प्राप्ति पर जोर दें।