फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM given direction about wheat bye

बोरे की उपलब्धता के साथ खरीद बढ़ाने पर जोर दें जिम्मेदार

Tue, 19 Apr 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
DM given  direction about wheat bye
किसानों से गेहूं खरीद में तेजी लाएं: डीएम
विज्ञापन

महराजगंज। गेहूं क्रय केंद्रों पर बोरे की कमी न हो। जिम्मेदार किसानों से खरीदारी में तेजी लाएं। जिन स्थानों पर क्रय केंद्र स्थापित नहीं है, वहां पर किसानों की सुविधा के लिए केंद्र खोला जाए।
ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक में कहीं। उन्होंने बागापार, मिश्रौलिया, भेड़ियारी, देवघट्टी, सेमरहनी व धानी में अतिरिक्त केंद्र खोलने के निर्देश दिए। कहा कि जहां केंद्र की स्थापना कराई जानी है, वहां खाद्य व विपणन विभाग विभिन्न एजेंसियों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। किसानों के नाम सत्यापन के लंबित मामलों को तीव्र गति से निस्तारित किया जाए। क्रय केंद्रों की नियमित तौर पर जांच की जाए। नोडल अधिकारी क्रय केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्था की हकीकत को भी जांचें व रिपोर्ट दें।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले मेें मंगलवार को बोरे की रैक मिलने की उम्मीद है। इसके मिल जाने से खरीद में तेजी आ जाएगी। इस दौरान सहायक निबंधक सहकारिता सवींद्र सिंह, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रदीप तिवारी समेत खरीद एजेंसियों से जुड़े जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed