फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM formed 36 teams to investigate complaints

Maharajganj News: शिकायतों की जांच के लिए डीएम ने गठित की 36 टीमें

Tue, 10 Oct 2023 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
DM formed 36 teams to investigate complaints
- प्रत्येक ब्लॉक में तीन- तीन टीम को दी गई जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ग्राम पंचायतों के बारे में प्राप्त होने वाली शिकायतों की जांच करने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा ने 36 टीमों का गठन किया है। प्रत्येक ब्लॉक में तीन-तीन टीम को लगाया गया है। प्रत्येक जांच टीम में दो अधिकारियों को रखा गया है।
सदर ब्लॉक के लिए परियोजना निदेशक, उपायुक्त श्रम रोजगार व सहायक महानिरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। मिठौरा ब्लॉक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी व जिला कृषि रक्षा अधिकारी, निचलौल ब्लॉक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला पंचायत राज अधिकारी व नौतनवां ब्लॉक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी व उप निदेशक कृषि के नेतृत्व में टीम गठित है। लक्ष्मीपुर ब्लॉक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी व जिला कृषि अधिकारी, बृजमनगंज ब्लॉक में जिला उद्यान अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व सहायक निबंधक सहकारिता एवं धानी में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी व जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित है।
विज्ञापन

फरेंदा में राज्य कर अधिकारी, उपायुक्त उद्योग व सहायक अभियंता लघु सिंचाई, पनियरा में जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कलणण अधिकारी व डायट प्राचार्य, परतावल में जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी व सहायक आयुक्त खाद्य व औषधि को जिम्मेदारी मिली है। घघली में सहायक सेवायोजन अधिकारी, मुख्य प्रबंधक मार्गदर्शी बैंक व अपर मुख्य अधिकारी एवं सिसवा में वरिष्ठ निरीक्षक बाट माप, सहायक आयुक्त राज्य कर व दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
ग्राम पंचायतों से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए ब्लाकवार तीन-तीन टीम गठित की गई है। इस पहल से लोगों की मुश्किलों को कम करने में भी मदद मिलेगी।
-अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed