फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM expressed displeasure over lack of expected progress in making Ayushman cards

Maharajganj News: आयुष्मान कार्ड बनने में अपेक्षित प्रगति न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Wed, 04 Feb 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over lack of expected progress in making Ayushman cards
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आयुष्मान कार्ड निर्माण के प्रगति की समीक्षा समस्त चिकित्सा अधीक्षकों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में की। एक माह में आयुष्मान कार्ड बनने में अपेक्षित प्रगति न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि इस संदर्भ में समस्त बीसीपीएम और बीपीएम सहित एमओआईसी की जवाबदेही तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने जनपद में कुल आयुष्मान कार्ड निर्माण की जानकारी ली। सीएमओ डॉ. एनएन प्रसाद ने कहा कि जनपद में कुल 8,31,879 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। जबकि 01 जनवरी से 31 जनवरी तक कुल 6060 आयुष्मान कार्ड निर्मित किए गए हैं। जनपद में कुल 1473 आयुष्मान आईडी हैं, जिनमें 782 आयुष्मान आईडी नए बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने प्रति आईडी न्यूनतम 10 आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ एनएन प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश द्विवेदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed