फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM asked for list of fish lease holders

Maharajganj News: डीएम ने मत्स्य पट्टाधारकों की मांगी सूची

Tue, 28 Jan 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
DM asked for list of fish lease holders
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में पशुपालन, मत्स्यपालन तथा रेशम पालन की कार्यों व उत्पादन की समीक्षा बैठक हुई।
सर्वप्रथम मत्स्यपालन में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा, राष्ट्रीय कृषि विकास, मछुआ दुर्घटना बीमा तथा तालाबों व पोखरा की पट्टा आवंटन की समीक्षा जिलाधिकारी ने की। उन्होंने सहायक निदेशक मत्स्य को समस्त योजनाओं के विस्तृत रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने केसीसी योजना के अंतर्गत उन मत्स्य पट्टाधारकों की सूची उपलब्ध करने का निर्देश दिया जिनको कृषि के लिए केसीसी ऋण प्राप्त हुआ है। उन्होंने जनपद में स्थापित समस्त हेचरी की नियमित जांच करें, मत्स्य बीज वितरण, हेचरी की गुणवत्ता को भी क्षेत्र में जाकर देखें।

जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग के विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए स्वदेशी नस्ल की गायों के संवर्धन और किसानों की आय के वैकल्पिक स्रोतों को सृजित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने गोवंशों के लिंग आधारित कृत्रिम गर्भाधान योजना के तहत 2024-25 के लिए प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। एफएमडी टीकाकरण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने टीकाकरण का रैंडम सत्यापन टेलीकाॅलिंग के माध्यम से करवाने का निर्देश दिया। इसी प्रकार उन्होंने मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों पशुपालकों की पहचान फोटो और जियो टैगिंग सहित सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed