फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM appealed for getting the former registry done

Maharajganj News: डीएम ने फॉर्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की

Sat, 04 Apr 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
DM appealed for getting the former registry done
जिलाधिकारी ने प्राचीन मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम पंचायत पडरी उर्फ मीरगंज भैसासूर प्राचीन मंदिर परिसर में हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने पूजा-अर्चन किया और सबके कल्याण की कामना की।
पूजा-अर्चन के बाद जिलाधिकारी ने फॉर्मर रजिस्ट्री के विषय में जागरूक करते हुए कहा कि भविष्य में किसान सम्मान निधि सहित सभी कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ फॉर्मर रजिस्ट्री के माध्यम से ही प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री के माध्यम से सरकार एक किसान, एक दस्तावेज तैयार करना चाहती है।
विज्ञापन

इसी उद्देश्य से फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील किया कि अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें कि यदि उनका फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं हुआ है तो अवश्य करा लें। जिलाधिकारी ने कहा कि फैमिली आईडी भी एक बेहद अहम दस्तावेज है और सभी लोगों से अनुरोध है कि अपनी फैमिली आईडी अवश्य बनवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गेहूं की फसल तैयार है खेत की कटाई तक आग से सावधानी बरती जाए। गेहूं की सफल को आग से बचाव के लिए भूसा तभी बनवाएं जब अगल-बगल के खेत गेहूं कट जाए। कटाई के समय भी पानी और बालू की व्यवस्था को दुरुस्त रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed