फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM angry over low applications under PM Swanidhi Yojana, gives instructions to increase it

Maharajganj News: इटहिया से दर्शन कर लौट रहे तीन बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर

Sun, 23 Aug 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
DM angry over low applications under PM Swanidhi Yojana, gives instructions to increase it
निचलौल। ठूठीबारी थाना क्षेत्र में निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर गड़ौरा गांव के पास शनिवार शाम सामने से आए बाइक सवार ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों समेत आठ वर्षीय बच्ची घायल हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से भाग गया। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र निवासी जयगोविंद (28), अखिलेश (35) और नायरा (8) शनिवार शाम करीब पांच बजे इटहिया मंदिर में दर्शन करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। निचलौल ठूठीबारी मार्ग पर गड़ौरा गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर जुटे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जयगोविंद और नायरा की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं अखिलेश का उपचार सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठूठीबारी थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed