फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM angry over delay in disposal of files of government schemes

Maharajganj News: सरकारी योजनाओं की पत्रावलियों के निस्तारण में लेटलतीफी से डीएम नाराज

Wed, 29 Apr 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
DM angry over delay in disposal of files of government schemes
-जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की ने कलक्ट्रेट बुद्धा सभागार में मंगलवार को जिला उद्योग बंधु समिति एवं औद्योगिक इकाइयों की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने ऋण पत्रावलियों में प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की।
डीएम ने बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं, जिनमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, निवेश मित्र पोर्टल, पीएम सूर्यघर, पीएम युवा कल्याण योजना को लेकर चर्चा की। साथ ही योजनाओं के संदर्भ में बैंकों द्वारा ऋण पत्रावलियों पर लेटलतीफी व प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शाखा प्रबंधकों को हिदायत दी कि सरकारी योजनाओं की पत्रावलियों को बिना कारण रोके रखने व विकास की गति में बाधक मानते हुए कार्रवाई करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि जिन बैंकों द्वारा उद्यमियों व पीएम सूर्यघर की पत्रावलियों पर ऋण स्वीकृति और वितरण की प्रतिदिन रिपोर्ट प्राप्त करें और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि जनपद में कहीं भी पेट्रोल व डीजल तथा गैस सिलिंडर की कमी नहीं है। किसी व्यक्ति द्वारा अफवाह न फैलाया जाए। सहायक आयुक्त उद्योग ने बताया कि ग्राउंड ब्रेकिंग सरेमनी में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए 18 विभागों को कुल 188 इकाईयों के एमओयू हस्ताक्षरित हुए हैं। जिनमें 2391 करोड़ का निवेश हुआ है तथा 10490 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एनआरएलएम समितियों की कुछ बैंकों की ओर से खाता नहीं खोलने पर कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें बैंक मैनेजर अपने ब्रांचों को निर्देश दे कि खाता खोले जिससे आगे की कार्यवाही सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डाॅ. प्रशांत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed