फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM and SSP examined the preparations for Chhath at the ghats

Maharajganj News: डीएम और एसएसपी ने घाटों पर छठ की तैयारियां परखी

Sun, 03 Nov 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 03 Nov 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
DM and SSP examined the preparations for Chhath at the ghats
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने श्यामदेउरवा, परतावल, घुघली स्थित विभिन्न छठ घाटों और विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया गया। डीएम और एसपी महराजगंज, शिकारपुर, परतावल, श्यामदेउरवा, जखीराबरे, घुघली स्थित विभिन्न विसर्जन स्थलों और छठ घाटों पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने बैकुंठी घाट पर विसर्जन देखा और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने छठ के दृष्टिगत विभिन्न घाटों पर किए गए। इंतजामों की जानकारी ली और सभी घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था व अन्य आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को कोई समस्या न होने पाए। उन्होंने भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू रखने के लिए जरूरी इंतजाम करने का निर्देश दिया। विसर्जन के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के साथ जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed