फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DL will be available within a week, not a month; approval process begins

Maharajganj News: माह नहीं सप्ताह भीतर मिलेगा डीएल, अप्रूवल प्रारंभ

Wed, 03 Dec 2025 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
DL will be available within a week, not a month; approval process begins
डीएल तैयार करने वाली फर्म का चयन करने के बाद हटा ली गई रोक
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त की ओर से सोमवार देर शाम आदेश
महराजगंज। डीएल प्राप्त करने के लिए आवेदकों को अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एआरटीओ कार्यालय से डीएल प्रक्रिया पूर्ण होने के सप्ताह भीतर आवेदक के डाक पते पर डीएल मिल जाएगा। डीएल तैयार करने के लिए फर्म का चयन करने के बाद डीएल अप्रूवल पर लगी रोक हटा दी गई है।
कम से कम समय में स्मार्ट डीएल तैयार कर आवेदकों तक पहुंचाने के लिए नए फर्म की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पुरानी फर्म के स्थान पर नई फर्म को दायित्व सौंपने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। फर्म निर्धारण से पहले डीएल की संख्या बढ़ने न पाए इसके लिए 24 से 28 दिसम्बर तक डीएल अप्रूवल देने पर आयुक्त स्तर से रोक लगी थी। लेकिन निर्धारित तिथि के दो दिन बाद प्रक्रिया पूरी हुई तो सोमवार देर शाम अप्रूवल पर लगा रोक हटाने का निर्देश मिल गया। पहले दिन मंगलवार को कार्यालय से डीएल अप्रूव्ड किए गए।
विज्ञापन

वर्जन
सोमवार देर शाम परिवहन आयुक्त कार्यालय से अप्रूवल पर लगी रोक हटाने के निर्देश मिलने के बाद मंगलवार को प्रक्रिया पूरी करने वाले 10 डीएल के अप्रूवल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरडी प्रसाद वर्मा, संभागीय निरीक्षक परिवहन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed