फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DL renewal only on the certificate of two doctors

Maharajganj News: दो डाॅक्टरों के प्रमाणपत्र पर ही डीएल नवीनीकरण

Sat, 25 Oct 2025 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
DL renewal only on the certificate of two doctors
महराजगंज। ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण में जनपद के सिर्फ दो चिकित्सकों से जारी मेडिकल सर्टिफिकेट ही मान्य होगा। जबकि अन्य जनपदों में परिवहन विभाग के जारी पैनल में अधिक चिकित्सक शामिल हैं। चिकित्सकों की संख्या कम होने से लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की तरफ में जारी स्थायी डीएल के लिए 40 वर्ष की आयु होने पर मेडिकल सर्टिफिकेट देना होता है। एआरटीओ के जिम्मेदारों की माने तो यह अनिवार्यता सिर्फ इसलिए है क्योंकि विभाग यह जानकारी पुष्ट करना चाहता कि लाइसेंस धारक अभी भी वाहन चलाने के लिए शारीरिक रूप से फिट है। इसके लिए पहले की व्यवस्था में किसी भी चिकित्सक से मेडिकल फिटनेस जारी कराकर प्रस्तुत करने की सुविधा दी लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया होने के बाद प्रत्येक जनपद से चिकित्सक पैनल गठित करते हुए चिकित्सकों के नाम तय कर दिए गए हैं। महराजगंज की सूची में एसीएमओ डाॅ. वीरेंद्र आर्या व डाॅ. उमेश मौर्य का नाम शामिल है। परिवहन पैनल में शामिल यही दोनों चिकित्सक मेडिकल फिटनेस जारी करने के लिए मान्य किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed