{"_id":"57f7ecd24f1c1bcd4026fb46","slug":"dj-will-then-perform-action-so","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बजा तो होगी कड़ी कार्रवाई : एसओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे बजा तो होगी कड़ी कार्रवाई : एसओ
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
बैठक हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा पूजा और मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण और सकुशल तरीके से संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को स्थानीय चौकी परिसर में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गयी। मीटिंग में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग एकत्र रहे। इस दौरान लोगों से कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ त्योहार को सौहार्द पूर्वक मनाये जाने की अपील की गई। सभी समितियों और ताजियादारों को पूर्ण रूप से डीजे न बजाने के लिए हिदायत दी गयी।
चौकी परिसर में आयोजित शांति कमेटी बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि दुर्गा पूजा व मोहर्रम त्योहारी सीजन शुरू हो गए हैं। जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुश्तैद है। अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही की जायेगी। अराजकता फैलाने वालों को चिंह्नित कर उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कहीं से भी किसी तरह की दिक्कत आने पर ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि मूर्ति व ताजिया विसर्जन से पूर्व सभी दुर्गा पूजा समिति व मोहर्रम समिति के अखाड़े वाले अपने-अपने शस्त्रों की सूचि बनाकर चौकी पर जमा कर दें। बैठक को चौकी प्रभारी सतीश सिंह व एसआई कन्हैया पांडेय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवती प्रसाद स्वर्णकार, शिवकुमार रौनियार, कोषाध्यक्ष शैलेश सुल्तानिया, शिवजी सोनी, अन्नू जायसवाल, प्रमोद शर्मा, रामेश्वर जायसवाल, अवधेश यादव, गंगासागर जायसवाल, सभासद बैजनाथ जायसवाल, सुनील शाही, असलम अली, नबी अहमद, असलम सिद्दीकी सहित नगर के तमाम लोग उपस्थित रहे।