फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Divya won in calligraphy and Suman won in painting.

Maharajganj News: सुलेख में दिव्या व चित्रकला में सुमन ने मारी बाजी

Wed, 06 Dec 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 06 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Divya won in calligraphy and Suman won in painting.
महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण दिवस पर मंगलवार को सदर ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में दिव्यांग बच्चों की खेलकूद आदि स्पर्धा हुई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सुलेख में दिव्या सिंह व चित्रकला में सुमन वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक समेकित शिक्षा केके सिंह ने बताया कि दिव्यांग बच्चों की सुलेख स्पर्धा में दिव्या सिंह ने पहला, अनुराधा कसौधन ने दूसरा व अविनाश यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में सुमन वर्मा ने पहला व दिव्या सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। ब्रेल लेखन में सुकृति मौर्या ने पहला, खुशी ने दूसरा व आयशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ में नंदिनी ने पहला व वंदना ने दूसरा, कुर्सी दौड़ में सुमन ने पहला व वंदना ने दूसरा एवं जलेबी कूद में दिव्या ने पहला व उजाला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर के बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत एवं अन्य दिव्यांग बच्चों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज की मुख्यधारा से वंचित बच्चों में भी असीमित प्रतिभा होती है। आवश्यकता है तो उसे पहचान कर मंच प्रदान करने की। खंड शिक्षा अधिकारी विनयशील मिश्रा व सुधीर कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन गिरिजेश शर्मा ने किया। इस दौरान स्पेशल एजुकेटर, अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed