{"_id":"6a28780bc1cd371ada094c92","slug":"district-police-ranks-first-in-the-state-in-igrs-disposal-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-178904-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आईजीआरएस निस्तारण में जनपद पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आईजीआरएस निस्तारण में जनपद पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान
विज्ञापन
जनपद के 18 थानों ने भी हासिल किया शीर्ष स्थान
महराजगंज। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली की माह मई-2026 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद पुलिस ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही 18 थानों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है।
प्रदेश सरकार द्वारा संचालित आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण के आधार पर यह रैंकिंग निर्धारित की जाती है। माह मई-2026 के मूल्यांकन में महराजगंज पुलिस ने शिकायतों के निस्तारण में प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाते हुए प्रत्येक मामले का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया। इसी का परिणाम रहा कि जनपद को प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत की नियमित समीक्षा की जाती है तथा उसके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने बताया कि थाना स्तर से लेकर जनपद स्तर तक अधिकारियों द्वारा शिकायतों की सतत निगरानी, प्रभावी पर्यवेक्षण तथा तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग के कारण यह सफलता संभव हो सकी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता पूरी नहीं की जाती बल्कि प्रत्येक प्रकरण का तथ्यपरक एवं निष्पक्ष परीक्षण किया जाता है। साथ ही शिकायतकर्ता की संतुष्टि को भी विशेष महत्व दिया जाता है। यही कारण है कि पुलिस लगातार आईजीआरएस रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन कर रही है।