{"_id":"69fcf794a2667dc0b7013e44","slug":"district-police-got-first-place-in-igrs-in-uttar-pradesh-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-176852-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आईजीआरएस में जनपद पुलिस को उत्तर प्रदेश में मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आईजीआरएस में जनपद पुलिस को उत्तर प्रदेश में मिला पहला स्थान
विज्ञापन
एसपी ने पुलिस कर्मियों को दिया बधाई, मामलों के निस्तारण को लेकर दिया निर्देश
महराजगंज। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस की माह अप्रैल 2026 की मासिक रैंकिंग में महराजगंज पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इतना ही नहीं, जनपद के 19 थानों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है। पुलिस ने सभी शिकायतों को समयबद्ध ढंग से निस्तारित किया, जिसके चलते यह सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाना स्तर पर शिकायतों की लगातार निगरानी, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम सामने आया है।
एसपी ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है, ताकि लोगों का विश्वास पुलिस व्यवस्था पर और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसे टीमवर्क, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी पुलिस कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।