{"_id":"6a6a5d0393600715d0031f8c","slug":"district-panchayat-presidents-whatsapp-hacked-25000-demanded-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182260-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिला पंचायत अध्यक्ष का व्हाट्सएप हैक, मांगे 25 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिला पंचायत अध्यक्ष का व्हाट्सएप हैक, मांगे 25 हजार रुपये
विज्ञापन
महराजगंज। साइबर ठगों ने बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर उनके नाम से अधिकारियों, कर्मचारियों और परिचितों से रुपये मांगने की कोशिश की।
जालसाजों ने उनके मोबाइल नंबर से कई लोगों को इमरजेंसी का हवाला देते हुए 25 हजार रुपये तत्काल भेजने का संदेश भेजा। समय रहते मामले की जानकारी होने और अधिकारियों की सतर्कता के कारण कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार नहीं हुआ।
बुधवार दोपहर करीब दो बजे विकास भवन में तैनात जिला विकास अधिकारी, एआर कोऑपरेटिव समेत कई अधिकारियों के मोबाइल पर रविकांत पटेल के नंबर से व्हाट्सएप संदेश पहुंचे। संदेश में लिखा गया था कि उनका यूपीआई काम नहीं कर रहा है और उन्हें तत्काल 25 हजार रुपये की आवश्यकता है।
विज्ञापन
हालांकि, अधिकारियों ने सतर्कता दिखाते हुए रुपये भेजने के बजाय सीधे रविकांत पटेल को फोन किया। बातचीत के दौरान पता चला कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो चुका है और साइबर अपराधी उनके नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं।
वहीं इस बाबत साइबर थाना प्रभारी राशिद खान ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है। व्हाट्सएप अकाउंट हैक करने वाले साइबर अपराधियों की पहचान के लिए डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
मामले की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और परिचितों से अपील की कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी रुपये मांगने वाले संदेश पर विश्वास न करें और कोई भुगतान न करें। उन्होंने तत्काल साइबर थाने को सूचना देने के साथ ही अपने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी व्हाट्सएप हैक होने की जानकारी साझा की।