फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   District panchayat president tug of war

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए रस्साकशी

Tue, 05 Jan 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Tue, 05 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
 समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीतने के लिए पुलिस कोई हथकंडा नहीं छोड़ रही है। जिले की पुलिस समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ता के रूप में दिन रात कार्य कर रही है। कोई भी जिला पंचायत सदस्य घर पर नहीं मिल रहा है। परिवार के लोगों को रात में जाकर थाने पर उठा ला रही है। उक्त बातें भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन


पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि पनियरा पुलिस वार्ड पांच के रामसूरत के भतीजे को उठा ले गई थी। रविवार की देर रात में ले जाकर घर छोड़ी। इसी प्रकार घुघली थाना क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य लीलावती पासवान के पति को घुुघली पुलिस जबरियन उठा ले गई थी। और जिला पंचायत सदस्य लीलावती पासवान के अपहरण करने के मामले में जबरन तहरीर लिखवा कर ली।
विज्ञापन


 सांसद पंकज चौधरी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करने का प्रयास किया गया। कहा कि जिले के किसी भी थाने में अगर सांसद पंकज चौधरी के खिलाफ अपहरण या धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया तो भाजपा समाजवादी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने का काम करेगी। समाजवादी पार्टी के तमाम कोशिशों के बाद भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी का कब्जा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि जिले की पुलिस जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट जीताने का ठेका ले रखी है। अगर पुलिस ठेका नहीं लेती तो वो जिला पंचायत सदस्यों के घर पर देर रात में जाकर जबरन उठाने का काम नहीं करती। और न ही परिवार वालों से जबरन अपहरण या धमकी देने की तहरीर लिखाई जाती।

 जिले में ठूठीबारी, निचलौल, घुघली, कोठीभार, फरेन्दा के थानेदार सपा नेताओं के इशारे पर कार्य कर रहे हैं। पत्रकारों के सवालों पर कहा कि जिला पंचायत सदस्य समाजवादी पार्टी की गुंडई व भय को देखते हुए उनके पार्टी के लोगों से मिलने तक से कतरा रहे हैं। जनता से वोट कैसे मांगना चाहिए ये जान लें। क्योंकि नेता के लिए जनता ही सर्वोपरि होती है।

समाजवादी पार्टी के युवा फ्रंटल संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को हुई। वक्ताओं ने भाजपा पर जिला पंचायत सदस्यों को प्रलोभन देने, गायब करने का आरोप लगाया। संयुक्त बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई।

सोमवार को एक मैरिज हाल में बैठक के दौरान मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव आमिर हुसैन ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर आतुर है। आरोप लगाया कि भाजपा के सांसद और पूंजीपतियों द्वारा धन का प्रलोभन देकर जिला पंचायत सदस्यों को बहकाने और गायब करने का कार्य कर रही है।


सपा नेता शैलेश श्रीवास्तव व तसौवर हुसैन ने संयुक्त रूप से कहा कि जिला पंचायत सदस्य के गायब होने पर प्रशासन मौन है जो कि समझ से परे है। जब वोटर ही गायब रहेगा तो जिला पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन रिमोट सिस्टम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed