फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   District Panchayat members will be nominated in the Collectorate

जिला पंचायत सदस्यों का नामांकन कलेक्ट्रेट में होगा

Sun, 04 Apr 2021 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat members will be nominated in the Collectorate
जिला पंचायत सदस्यों का नामांकन कलेक्ट्रेट में होगा
विज्ञापन

नामांकन के लिए बनाए गए चार कक्ष, तीन पदों के लिए ब्लॉक मुख्यालयों पर दाखिल होगा पर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद का नामांकन ब्लॉक मुख्यालय पर होगा तो जिले के सभी 47 वार्डों के जिला पंचायत सदस्यों का नामांकन कलेक्ट्रेट के चार कक्षों में निर्धारित वार्ड संख्या के अनुसार होगा।
पंच स्थानीय चुनाव कार्यालय के प्रभारी धनंजय कुमार दूबे ने बताया कि सात व आठ अप्रैल को होने वाले नामांकन के लिए अपर जिलाधिकारी न्यायिक के कक्ष संख्या 40 में वार्ड नंबर एक से पांच एवं वार्ड नंबर 11 से 19 तक के प्रत्याशियों का नामांकन होगा। उप जिलाधिकारी न्यायालय के कक्ष संख्या 25 में वार्ड संख्या छह से 10 तथा 41 से 47 तक के प्रत्याशियों का नामांकन होगा। अपर उप जिलाधिकारी के कक्ष संख्या 33 में वार्ड संख्या 20 से 28 तक के प्रत्याशियों का नामांकन होगा। अपर उपजिलाधिकारी के कक्ष संख्या 18 में वार्ड संख्या 29 से 40 तक के प्रत्याशियों का नामांकन होगा। प्रत्याशी सात व आठ अप्रैल की सुबह आठ से शाम पांच बजे तक नामांकन कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच नौ एवं 10 अप्रैल को होगी। नाम वापसी 11 अप्रैल की सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक होगा। चुनाव चिह्न उसी दिन दोपहर तीन बजे से आवंटित होगा।
विज्ञापन

इन प्रमाणपत्रों को देना जरूरी
प्रत्याशियों को नामांकन पत्र के साथ श्रेणी से जुड़ा विवरण व साक्ष्य, घोषणा पत्र, अनुलग्नक, अदेयता प्रमाणपत्र, जमानत राशि प्रमाणपत्र, स्वप्रमाणित मतदाता सूची भी देना होगा। प्रत्याशी की उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए तथा लाभ के किसी पद पर नहीं होना चाहिए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एक पद के लिए कोई भी प्रत्याशी अधिकतम चार सेट में पर्चा दाखिल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed