फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   District Panchayat members performed intellect-purification yagya

जिला पंचायत सदस्यों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

Tue, 14 Dec 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat members performed intellect-purification yagya
जिला पंचायत सदस्यों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
विज्ञापन

छठे दिन भी धरने पर डटे रहे, आक्रोश बढ़ा
महराजगंज। पांच सूत्री मांगों को लेकर जिला पंचायत कार्यालय के सामने सोमवार को छठवें दिन भी जिला पंचायत सदस्य धरने पर डटे। सदस्यों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ भी किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ इसलिए किया गया है, ताकि जिम्मेदारों को सदबुद्धि आ जाए। उधर, सदस्यों में आक्रोश बढ़ रहा है।
जिला पंचायत सदस्य प्रेम शंकर पांडेय ने कहा कि जिला पंचायत, ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए प्रतिमाह मानदेय देने की व्यवस्था की जाय। यदि किसी पंचायत प्रतिनिधि का निधन हो जाय तो उसके आश्रितों को मुआवजा देने की व्यवस्था की जाय।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन से प्राप्त धनराशि को सभी जिला पंचायत सदस्यों में बराबर वितरित करने, लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मियों का तबादला करने की भी मांग की गई। इस दौरान गंगा सागर, अनवर अली, मोहम्मद रफीक, हरिनाथ यादव, सुरेश चंद्र सहानी, कुलदीप कुमार, सकीना खातून, रामविलास, राहुल चौधरी, पप्पू, मालती, शरदा, ऊषा, रूना देवी, हरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed