फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   District Magistrate honored five year old Parthavi

Maharajganj News: पांच साल की पार्थवी को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

Thu, 31 Aug 2023 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate honored five year old Parthavi
पांच साल की पार्थवी को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
पार्थवी अग्रवाल ने दो मिनट पांच सेकेंड में शिव तांडव स्तोत्र सुना कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पांच वर्ष की पार्थवी अग्रवाल ने दो मिनट पांच सेकेंड में शिव तांडव स्तोत्र सुना कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ एक्सीलेंस की ओर से इस संबंध में प्रमाणपत्र दिया गया है। बुधवार को जिलाधिकारी ने पार्थवी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं।

सिसवा कस्बे के कपड़ा व्यवसायी गौरव अग्रवाल की बेटी पार्थवी अग्रवाल मलवरी कांवेंट स्कूल की कक्षा 2 की छात्रा हैं। पार्थवी के पिता ने बताया कि बिटिया बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। मंत्र व अध्यात्म के साथ साथ पढ़ाई में भी खास रुचि है,उसके इस रुचि को विद्यालय के शिक्षक आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ एक्सीलेंस की ओर से यह प्रमाण पत्र दिया गया है। मलवरी स्कूल की प्रधानाचार्या शुभ्रा सिंह जायसवाल ने कहा कि बेटियों की शिक्षा न केवल परिवार को मजबूत करता है बल्कि राष्ट्र निर्माण भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed