{"_id":"65780735b480e1805e0fcce2","slug":"district-hospitals-generator-broken-patients-wandering-for-x-ray-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11424-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिला अस्पताल का जनरेटर खराब, एक्स-रे के लिए भटक रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिला अस्पताल का जनरेटर खराब, एक्स-रे के लिए भटक रहे मरीज
Tue, 12 Dec 2023 12:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:39 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल में लगा डिजिटल एक्स-रे मशीन शो पीस बनकर रह गया है। कारण यह कि 6 दिन से अस्पताल का जनरेटर खराब पड़ा है। हालांकि इस समस्या की जानकारी उच्चाधिकारियों को है, लेकिन जनरेटर की मरम्मत कराने का कोई जहमत नहीं उठा रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन न चलने से मरीजों को बिना जांच कराए बैरंग लौटना पड़ा। दूर - दूर से आए मरीजों ने जब मशीन न चलने की नाराजगी जताई तो स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ उनकी कहासुनी भी हुई। कर्मचारियों ने जनरेटर खराब होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया।
अस्पताल में दर्जनों डाॅक्टर की तैनाती के बाद भी जिला चिकित्सालय महज रेफर सेंटर बना हुआ है। पिछले बुधवार से बंद पड़े डिजिटल एक्स रे मशीन से सोमवार को मरीजों को परेशान होना पड़ा है। विभाग में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि प्रतिदिन 70 से 75 मरीज एक्सरे कराने आते हैं। लोगों का नार्मल एक्स रे किया जा रहा है।
बागापार निवासी जितेंद्र ने बताया कि सांस लेने में काफी दिनों से दिक्कत होने की वजह से डाक्टर ने सीने का एक्सरे कराने को कहा है। एक्सरे के लिए पंजीकरण शुल्क भी जमा कर दिया, लेकिन एक्सरे नहीं हो पाया।
विज्ञापन
चौक निवासी शंकर ने कहा कि कई दिन से बुखार आ रहा है। सिर व पेट में दर्द रहता है। पेट का एक्सरे कराने के लिए दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं। यहां पता चला कि डिजिटल एक्स रे नहीं हो पाएगा।
पनियरा के महमूद अपनी बूढ़ी मां का एक्सरे करवाने जिला अस्पताल आए थे। एक्सरे मशीन काम करने से निराश हो गए गए, बोले कि बेहतर सुविधाएं सिर्फ कहने के लिए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि जनरेटर को ठीक कराया जा रहा है। मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए नार्मल एक्सरे किया जा रहा है। मरीजों को कोई दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाता है।