{"_id":"657a08adba6004ebff0d1ab6","slug":"district-hospital-will-be-rejuvenated-with-rs-287-crore-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11563-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 2.87 करोड़ से जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 2.87 करोड़ से जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प
Thu, 14 Dec 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी में कूड़े से भरा डस्टबिन।
महराजगंज। जिला अस्पताल में अब मरीजों के लिए सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जाएगी। आने वाले दिनों में अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधा बढ़ने के साथ कई अन्य अत्याधुनिक उपकरण की खरीदारी भी की जाएगी। इससे जनपद के लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना होगा। इसके लिए शासन ने दो करोड़ 87 लाख रुपये का बजट जारी किया है। इससे अस्पताल का कायाकल्प होगा, बीमारियों की जांच के लिए पैथोलॉजी को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। अस्पताल में बने भवनों की जरूरत के अनुसार मरम्मत भी होगी।
जिले में इस समय डेंगू, मलेरिया समेत कई संक्रामक बीमारियां बढ़ रहीं हैं। इससे मरीजाें की संख्या में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। हर रोज 800 से 900 तक मरीज पहुंच रहे हैं। जिसमें नए मरीजों के साथ पुराने मरीज भी अस्पताल आ रहे हैं। उनके लिए अभी तक सीमित संसाधन हैं। ऐसे में शासन ने महराजगंज जिला अस्पताल को विशेष बजट दिया है। जारी किए गए बजट से बेड की व्यवस्था के साथ व्हील चेयर, स्ट्रेचर, पंखा, एसी आदि के साथ ही रेडियोलॉली, पैथोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर के लिए आधुनिक उपकरणों खरीदे जाएंगे। वार्डों की साज-सज्जा, पीकू वार्ड में बच्चों के इलाज के लिए जरूरी सामग्री भी खरीदी जाएगी। अस्पताल में ऑर्थोपैडिक सर्जरी की सामग्री के साथ ही नेत्र जांच के लिए जरूरी सामग्री का इंतजाम होगा। अस्पताल का लुक बदलने की तैयारी है। जिसमें मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों की सुविधाओं का विस्तार होगा। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग अस्पताल में सामग्री व कार्यों की रिपोर्ट तैयार कर रहा है। जिससे बजट का उपभोग समय से किया जा सके।
-- -- -- -- -- -- -- --
जिला अस्पताल के लिए शासन से बजट जारी हुआ है। अस्पताल में जरूरी कार्य के लिए बजट का उपभोग होगा और जल्द ही टेंडर निकाले जाएंगे। अधिकारियों से चर्चा करके कार्य कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
-डाॅ. एपी भार्गव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक