{"_id":"61042a788ebc3e8ba22afe92","slug":"district-hospital-latest-news-maharajganj-news-gkp403808235","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर माह जिला अस्पताल में बढ़ रहा संस्थागत प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर माह जिला अस्पताल में बढ़ रहा संस्थागत प्रसव
विज्ञापन

- स्त्री रोग विशेषज्ञ की देखरेख में प्रसव की सुविधाएं ले रहीं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को संस्थागत व ऑपरेशन से प्रसव की सुविधाओं का लाभ महिलाएं ले रहीं हैं। जिला अस्पताल में हर माह गर्भवती महिलाओं ने आपरेशन से प्रसव व संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ रही है।
कोरोना काल के बाद अब जिले में गर्भवती महिलाओं का सरकारी अस्पताल पर विश्वार बढ़ रहा है। जननी सुरक्षा योजना के अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान व प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अलावा अन्य स्वास्थ्य योजना का लाभ महिलाओं ने उठाना शुरू कर दिया है।
जिला अस्पताल में जच्चा बच्चा वार्ड से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 21 मार्च से 25 जुलाई तक कुल 248 गर्भवती महिलाओं का प्रसव हुआ है। जिसमें 171 गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव हुआ। वहीं 77 गर्भवती महिलाओं का ऑपरेशन से प्रसव हुआ है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निशा गुप्ता व अरूण कुमार सिंह द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच व संस्थागत प्रसव की देखरेख की जाती है। कोरोना काल से मार्च से अब तक हर महीने जिले में ऑपरेशन व संस्थागत प्रसव बढ़ रहा है।