फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   District hospital increased number of patients

जिला अस्पताल मरीजों की बढ़ी संख्या

Mon, 04 Oct 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
District hospital increased number of patients
जिला अस्पताल के पैथालाजी के बाहर बैठे मरीज। - फोटो : MAHARAJGANJ
जिला अस्पताल मरीजों की बढ़ी संख्या
विज्ञापन

प्रत्येक दिन ओपीडी में आ रहे हैं 80 से 100 पीड़ित
महराजगंज। जिला अस्पताल में मौसमी बीमारी के मरीजों संख्या लगातार बढ़ रही है। मौसम में परिवर्तन के कारण बच्चे और बड़े वायरल फीवर के साथ खांसी, जुकाम से पीड़ित हो रहे हैं। प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों के यहां भी मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। जिला अस्पताल के ओपीडी में करीब 80 से 100 मरीज रोज आ रहे हैं।
सोमवार सुबह 9 बजे जिला अस्पताल में पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष तक मरीजों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा पैथॉलोजी में जांच कराने में लोगाें को परेशानी हुई। लोग रिपोर्ट का इंतजार करते रहे। पर्ची काउंटर पर कतार में खड़े नरेश ने बताया कि भीड़ की वजह से आधे घंटे में पर्ची बन पाई। इसके बाद डॉक्टर से दिखाने में घंटों लग गए। पैथॉलाजी में जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे नरेश यादव ने बताया कि डॉक्टरों को दिखाने के बाद रक्त की जांच कराने आया तो यहां भीड़ की वजह से रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है। प्रत्येक डॉक्टर के कक्ष में कम से कम 20 से 25 वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम आदि से पीड़ित पहुंचे। डॉक्टरों ने परामर्श के बाद दवाई लिखी। दवा वितरण काउंटर पर भी कतार में लोग खड़े देखे गए।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी राय ने बताया कि बीमारी का इलाज कराने से बेहतर इनसे बचाव करना है। इसके बाद भी अगर बीमारी घेर ले तो इलाज कराना चाहिए। जिला अस्पताल में इलाज की समुचित व्यवस्था हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खानपान का रखें ध्यान
इन दिनों खानपान में सावधानी जरूरी है। ब्रेकफास्ट में पोहा, उपमा, इडली, सूखे टोस्ट, पराठा आदि लिया जा सकता है। लंच में तले-भुने खाने के बजाए दाल, सब्जी, सलाद, रोटी उपयुक्त रहती है। डिनर में रोटी और सब्जी ठीक रहती है। सूप इस मौसम में फायदेमंद रहता है। हल्दी डालकर दूध का सेवन पेट और त्वचा के लिए उपयुक्त रहता है।

वायरल फीवर के अलावा सर्दी, जुकाम के मरीज जिला अस्पताल में ज्यादा आ रहे हैं। अस्पताल के ईटीसी और जेईई, एईएस वार्ड में 24 मरीज भर्ती हैं। बुखार के पांच, एईएस के तीन मरीजों का इलाज चल रहा है।
डॉ. एके राय, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed