फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   District Badar Police caught the accused and sent him to jail

Maharajganj News: जिला बदर आरोपी को पुलिस ने दबोचकर जेल भेजा

Sat, 11 Nov 2023 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
District Badar Police caught the accused and sent him to jail
बागापार। सदर कोतवाली की पुलिस ने ग्राम बागापार टोला शंकरपुर में शुक्रवार की सुबह दबिश देकर एक जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता ने बताया कि ग्राम बागापार टोला शंकरपुर निवासी शमीम के विरुद्ध जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। आरोपी को हिदायत दी गई थी कि जिले सहित समीपवर्ती सीमा पर लगे जिलों की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित रहेंगे। तड़ीपार की सजा होने के बाद भी आरोपी जिला बदर की अवधि में ही वह अपने गांव में घूम रहा था।
विज्ञापन

किसी ने इसकी सूचना बागापार चौकी प्रभारी शचींद्र राठी को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने मुख्य आरक्षी आनंद यादव व अनवर अली के साथ आरोपी शमीम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed