फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Distribution of calculation forms completed, now emphasis on digitization

Maharajganj News: गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, अब डिजिटाइजेशन पर जोर

Sat, 06 Dec 2025 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Distribution of calculation forms completed, now emphasis on digitization
19,92,459 मतदाताओं के गणना प्रपत्र वितरण का लक्ष्य किया गया था निर्धारित
विज्ञापन

3 दिसंबर तक 15,12,592 गणना प्रपत्रों का किया गया डिजिटाइजेशन

महराजगंज। जिले में जारी एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) अभियान के तहत घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (फॉर्म) वितरण करने का कार्य पूरा हो चुका है। अब फार्मों को जमाकर कराकर उन्हें ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है। 3 दिसंबर तक 15,12,592 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कर लिया गया है। यह कुल का फार्म का 75.92 प्रतिशत है।
निर्वाचन कार्यालय का कहना है कि शिफ्टेड, मृत और अन्य कारणों से निर्वाचक नामावली से बाहर हुए मतदाताओं की संख्या हटाने के बाद प्रभावी डिजिटाइजेशन 80 प्रतिशत के लगभग है। जनपद डिजिटाइजेशन के काम में मंडल में सबसे आगे है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में 19,92,459 मतदाताओं के गणना प्रपत्र वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 2,084 बीएलओ के निरंतर फील्ड विजिट से 3 दिसंबर तक 19,90,557 गणना प्रपत्र का वितरण किया जा चुका है। यह कुल फार्म का 99.90 प्रतिशत है। अब तक 15,12,592 मतदाताओं का गणना प्रपत्र डिजिटाइज किया जा चुका है। इनमें 42,791 मृत हैं जो कि 2.15 प्रतिशत हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, यह अभियान पहले 4 दिसंबर तक चलाया जाना था लेकिन लक्ष्य को पूरा करने के लिए आयोग ने अवधि बढ़ा दी है। अब विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान 11 दिसंबर तक संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणना प्रपत्रों का तेजी से डिजिटाइजेशन किया जा रहा है ताकि 11 दिसंबर तक शत-प्रतिशत प्रपत्र डिजिटल रूप में उपलब्ध हो जाएं। मतदाताओं से अपील है कि यदि किसी कारणवश किसी मतदाता को गणना प्रपत्र नहीं मिला है या उसमें कोई त्रुटि है, तो वे तुरंत संबंधित बीएलओ या ब्लॉक स्तर के अधिकारी से संपर्क करें।
-संतोष कुमार शर्मा, जिलाधिकारी
विधानसभा क्षेत्रों में कहां कितना डिजिटाइजेशन बाकी

315 – फरेंदा विधानसभा
कुल वोटर: 3,59,812

गणना प्रपत्र का वितरण: 3,59,806 (लगभग 100 प्रतिशत)
डिजिटाइजेशन पूरा: 2,82,473

------------------
316 – नौतनवा विधानसभा

कुल वोटर: 3,74,348
गणना प्रपत्र का वितरण: 3,74,216

डिजिटाइजेशन पूरा: 2,73,926
-------------

317 – सिसवा विधानसभा
कुल वोटर: 3,99,809

गणना प्रपत्रों का वितरण: 3,99,809
डिजिटाइजेशन पूरा: 3,24,440

-------------------
318 – सदर विधानसभा

कुल वोटर: 4,28,528
गणना प्रपत्रों का वितरण: 4,26,845

डिजिटाइजेशन पूरा: 3,08,837
-------------

319 – पनियरा विधानसभा
कुल वोटर: 4,29,962

गणना प्रपत्रों का वितरण: 4,29,887
डिजिटाइजेशन पूरा: 3,22,916
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed