फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dissatisfied with the service of IGAS, then increased trust in PRV

आईजीआएस की सेवा से असंतुष्ट तो पीआरवी पर बढ़ा भरोसा

Fri, 21 Oct 2022 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfied with the service of IGAS, then increased trust in PRV
आईजीआएस की सेवा से असंतुष्ट तो पीआरवी पर बढ़ा भरोसा
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में लोगों के विचार जानने के लिए ऑनलाइन पोल कराया जाता है। सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार जनता का भरोसा पीआरवी ने जीता है। आईजीआरएस पर निस्तारित होने वाली शिकायतों के प्रति असंतुष्टि ज्यादा है। वहीं, ट्वीटर को 68 प्रतिशत लोग बेहतर मानते हैं। पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन में भी 87 प्रतिशत ने संतोषजनक जवाब दिया है।
जानकारी के अनुसार, पब्लिक पोल में सितंबर में 2912 लोग शामिल हुए। 62.80 प्रतिशत लोगों ने अपनी राय दी। आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में 61.3 प्रतिशत लोगों ने असंतुष्टि प्रकट की, जबकि 38.7 प्रतिशत संतुष्ट हुए। डायरेक्ट पोल को 68.1 प्रतिशत लोगों ने अति उत्तम बताया तो 16.5 प्रतिशत लोगों ने खराब कहा।
विज्ञापन

एफआईआर के मामले में 237 वादियों से संपर्क हुआ। 31 अति उत्तम तो 10 लोगों ने खराब बताया। लोगों ने सबसे ज्यादा भरोसा पीआरबी पर दिखाया। इसकी सेवा से ज्यादा लोगों ने संतुष्टि जाहिर की। 78 प्रतिशत लोगों ने संतुष्टि जाहिर की। इसमें 546 लोगों में महज 154 लोग असंतुष्ट रहे। चरित्र एवं पासपोर्ट सत्यापन में भी ज्यादातर लोगों ने संतोषजनक जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि पुलिस बेहतर ढंग से कार्य करने में जुटी है। पब्लिक पोल से कार्यों की गुणवत्ता कर परख हो रही है। पुलिस की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाया गया है।
ऑनलाइन पोल में लोगों का बढ़ा रुझान
जून से सितंबर तक आंकड़ों पर गौर करें तो ऑनलाइन पोल करने में लोगों का रुझान बढ़ा है। जून में 3637, जुलाई 3984, अगस्त में 4194 लोग पोल में शामिल हुए। सितंबर माह में 2912 लोगों ने ऑनलाइन पोल किया। जून में 58.07 प्रतिशत लोगों ऑनलाइन पोल में शामिल हुए। यह आंकड़ा सितंबर में बढ़कर 62.80 प्रतिशत हो गया।

आईजीआरएस पर घटी शिकायतों की संख्या
आईजीआरएस पर जून में 569 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। जुलाई में यह संखअया बढ़कर 883 हो गई। अगस्त में घटकर शिकायत करने वालों की संख्या 424 हो गई। सितंबर में 347 लोगों ने आईजीआरए पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed