फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dispute over playing cards

शाम को ताश खेलते विवाद, रात में हो गई युवक की हत्या

Sat, 03 Oct 2020 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
dispute over playing cards
शाम को ताश खेलते विवाद, रात में हो गई युवक की हत्या
विज्ञापन

श्यामदेउरवा क्षेत्र की घटना, पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया
रात में पोखरे पर बुलाया पेट में चाकू से किए थे वार
संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया गांव में शुक्रवार की शाम को ताश खेलने को लेकर उपजे विवाद के बाद रात में युवक सतीश सिंह उर्फ सीपीएन की चाकू मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार को सीपीएन कुछ लोगों के साथ बैठकर अपने गांव में ही ताश खेल रहे थे। उसी समय रामपुर खपरधीकवा टोला निवासी अजय सिंह उर्फ मोनू वहां पहुंचा और कुछ व्यंग्य बोल दिया। यह बात सतीश को नागवार लगी और दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। ग्रामीणों के बीचबचाव करने से मामला शांत हुआ और दोनों अपने-अपने घर चले गए। आरोप है कि शाम करीब आठ बजे अजय सिंह सिंह ने कॉल कर सतीश को मिलने के लिए गांव के पास एक स्थान पर बुलाया। सतीश भी वहां पहुंचे। वहां अजय के साथ गांव का ही श्यामपाल भी था। सतीश और अजय में कहासुनी शुरू हो गई और फिर मारपीट होने लगी। आरोप है कि अजय सिंह उर्फ मोनू ने सतीश सिंह के पेट में चाकू मार दिया। उसके बाद अजय और श्यामपाल मौके से फरार हो गए। जब इसकी सूचना परिवार के लोगों को हुई तो आनन-फानन में सतीश को श्यामदेउरवां के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विजय राज सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा अमरनाथ सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित खपरधीकवा टोला निवासी आरोपी अजय सिंह उर्फ मोनू व श्यामपाल पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों युवकों को गिरफ्तार पूछताछ की जा रही है। उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहरा बांधने से पहले ही उठ गई सीपीएन की अर्थी
परतावल। सतीश सिंह उर्फ सीपीएन सिंह की दो माह बाद शादी होनी तय थी। दो माह बाद जो लोग उन्हें सेहरा पहनाकर शादी के लिए ले जाते, वे उनकी अर्थी को कंधा दिए। मृतक के चाचा अमरनाथ सिंह ने बताया कि सतीश का एक भाई और एक बहन है। पिता की मौत बहुत पहले ही हो गई थी। सतीश भाई बहनों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई बहन की शादी हो चुकी है। नवंबर में सतीश की शादी श्यामदेउरवां क्षेत्र के अमवा गांव में तय हुई थी। शादी की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed