{"_id":"6801231b419949032609df0d","slug":"dispute-over-dancing-on-dj-wedding-held-under-police-protection-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-147134-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीजे पर डांस को लेकर विवाद, पुलिस के पहरे में हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीजे पर डांस को लेकर विवाद, पुलिस के पहरे में हुई शादी
Thu, 17 Apr 2025 09:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 17 Apr 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के राजमंदिर गांव में बुधवार की रात पुरंदरपुर से बारात आई थी। शादी में बरातियों को नाचने को लेकर मारपीट हो गई। मामले में राजमंदिर गांव के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात राजमंदिर गांव में बरात आई थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा। डीजे बजने के दौरान नाचने को लेकर हल्की नोकझोंक मारपीट में बदल गई। शादी में इतना हंगामा हुआ की बरात में रथ और रोडलाइट में तोड़फोड़ की गई। मारपीट में पुरंदरपुर थाना क्षेत्र से बारात में आए रिंकू का हाथ टूट गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और हंगामा करने वालों को हिरासत में ले लिया। घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल भेजा गया। पुलिस वहां तब तक तैनात रही जबतक शादी नहीं हो गई।
कोल्हुई थानाध्यक्ष अरविंद यादव के अनुसार, पुरंदरपुर के शैलेंद्र कुमार की तहरीर पर आरोपी राम उजागिर, बृजेश, रामदरश, सुरेंद्र निवासी राजमंदिर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद