{"_id":"6a42d684e41065d9a10c8f6e","slug":"dispute-on-the-road-over-maneuvering-a-car-allegation-of-brandishing-a-sword-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-180226-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कार आगे-पीछे करने पर सड़क पर विवाद, तलवार निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कार आगे-पीछे करने पर सड़क पर विवाद, तलवार निकालने का आरोप
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के लखिमा गांव में रविवार देर रात कार आगे-पीछे करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के कार सवारों ने मारपीट की नीयत से तलवार निकाल ली। हालांकि, मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सूझबूझ से मामला शांत हो गया और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, धनहा नायक निवासी विनय रविवार रात अपने परिवार के साथ कार से गोरखपुर जा रहे थे। लखिमा नहर के पास पहुंचने पर दूसरी कार में सवार लोगों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी कार खड़ी कर दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और कथित तौर पर तलवार निकालकर मारपीट का प्रयास किया। सूचना मिलते ही विनय के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़कर मारपीट में बदलने ही वाला था कि आसपास के ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि कार आगे-पीछे करने को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।