{"_id":"6a739bff0611aafdee05ec44","slug":"dispute-between-two-parties-over-ownership-of-shops-fir-registered-against-seven-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182755-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दुकानों के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में विवाद, सात पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दुकानों के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में विवाद, सात पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
एक पक्ष के एक और दूसरे के छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
चिउरहा रोड स्थित आठ दुकानों पर कब्जे का मामला
महराजगंज। चिउरहा रोड स्थित दुकानों के स्वामित्व और कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच बुधवार को विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले पक्ष के प्रेम कुमार नायक ने बताया कि चिउरहा रोड स्थित उनकी आठ दुकानों की भूमि का बंटवारा संबंधी मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि मुकदमे के दौरान 1 अगस्त की रात करीब आठ बजे सौरभ शरण दूबे ने दुकानों के लॉक पर वेल्डिंग कर उन्हें बंद कर दिया। इससे दुकानों में रखा सामान अंदर ही फंस गया और किरायेदारों का व्यापार प्रभावित हो गया।
प्रेम कुमार का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने पुलिस से दुकानों का ताला खुलवाने और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष के सौरभ शरण दूबे ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2015 में संबंधित जमीन और उस पर बनी सात दुकानों का पंजीकृत बैनामा कराया था। उनका आरोप है कि सहखातेदार रवि नायक और प्रेम नायक उनके कब्जे और निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं। साथ ही वे जबरन दुकानों का ताला तोड़ने, जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि प्रेम कुमार नायक की तहरीर पर आरोपी सौरभ धर दुबे निवासी ग्राम वह पोस्ट बड़गो थाना रामगढ़ ताल गोरखपुर और सौरभ धर दुबे के तहरीर पर आरोपी रविनायक, प्रेम नायक, ऋषभ श्रीवास्तव, अजय मद्धेशिया, कोमल मद्धेशिया, गुड्डू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।