फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dispose of pending applications in a timely manner: DM

समयबद्ध तरीके से निस्तारित करें लंबित आवेदन : डीएम

Mon, 24 Jun 2024 08:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 24 Jun 2024 08:20 PM IST
विज्ञापन
Dispose of pending applications in a timely manner: DM
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन योजनाओं में ग्रेड खराब है, संबंधित विभाग नियमित समीक्षा कर सुधार करें। उन्होंने लंबित आवेदनों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जल निगम, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग को प्रदर्शन सुधारने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को पारिवारिक लाभ योजना में लंबित आवेदनों को तीन दिवस के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए। चौक स्टेडियम के प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्टेडियम के पूर्ण होने की सूचना विभाग को प्रेषित करने की बात कही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग योजनाओं की लगातार निगरानी और समीक्षा करें, ताकि जनपद का प्रदर्शन योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर बना रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना में 'डी' व 'ई' श्रेणी कत्तई स्वीकार्य नहीं है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, डीसी एनआरएलएम बीबी सिंह, डीसी उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed