फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Displaying pharmacist's license is now mandatory

Maharajganj News: अब फार्मासिस्ट का लाइसेंस प्रदर्शित करना अनिवार्य

Sun, 12 Oct 2025 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Displaying pharmacist's license is now mandatory
महराजगंज। जिले में चल रही पंजीकृत दवा दुकानों पर अब फार्मासिस्ट के नाम और लाइसेंस की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अब हर दवा दुकान पर यह स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होना चाहिए कि वह किस फार्मासिस्ट के नाम से पंजीकृत है, और संबंधित लाइसेंस की वैधता कब तक प्रभावी है। ऐसा न करने वाले मेडिकल स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में करीब 2000 मेडिकल स्टोर खुले हैं। इनमें से कई दुकानों पर फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवाओं की बिक्री की शिकायतें मिल रही हैं। कई स्थानों पर बिना फार्मासिस्ट के दवाएं बेची जा रही हैं, जो औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम का उल्लंघन है। इस स्थिति को सुधारने के लिए अब सभी दवा दुकानों पर फार्मासिस्ट का नाम,पंजीकरण संख्या और लाइसेंस की प्रति दुकान में साफ-साफ लगाना अनिवार्य किया गया है। शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग और औषधि विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि दवा दुकान का पंजीकरण केवल उसी फार्मासिस्ट के नाम पर वैध माना जाएगा, जिसके नाम पर लाइसेंस जारी हुआ है। यदि कोई दुकानदार किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दुकान चला रहा है या लाइसेंसधारी फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवाओं की बिक्री कर रहा है, तो ऐसी दुकानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed