{"_id":"6924c4b96647e26386099661","slug":"discussion-with-minister-regarding-height-of-underpass-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-165012-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अंडरपास की ऊंचाई को लेकर मंत्री से की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अंडरपास की ऊंचाई को लेकर मंत्री से की चर्चा
विज्ञापन
महराजगंज। विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने सोमवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात कर प्रस्तावित अंडरपास की कम ऊंचाई के मामले को लेकर चर्चा की। विधायक ने बताया कि घुघली-महराजगंज-फरेंदा नव निर्मित रेलखंड के तहत घुघली तिवारी मोड़ से बसंतपुर मार्ग और महाराजगंज–घुघली मार्ग से बसंतपुर मार्ग पर अंडरपास पुल की कम ऊंचाई है।
स्थानीय लोगों ने विधायक को समस्या से अवगत कराकर समाधान की मांग की थी। यातायात पर संभावित असर को देखते हुए सदर विधायक ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को पूरी स्थिति से अवगत कराया।
विधायक ने बताया कि बसंतपुर क्षेत्र एक प्रमुख व्यवसायिक केंद्र है। यहां इंटर कॉलेज, कई राइस मिलें, लघु उद्योग इकाइयां और व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालित हैं। इस कारण प्रतिदिन भारी वाहनों, मालवाहक ट्रकों और स्थानीय परिवहन का बड़े पैमाने पर आवागमन होता है। प्रस्तावित अंडरपास की ऊंचाई अपेक्षाकृत कम होने से भविष्य में इस मार्ग पर यातायात प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विधायक ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि संबंधित विभागों से वार्ता कर अंडरपास की ऊंचाई में तकनीकी संशोधन कराया जाए ताकि।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी और समस्या के समाधान के लिए उचित स्तर पर पहल की जाएगी। इस अवसर पर ओम प्रकाश पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, पूर्व जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय, प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।