फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Discussion took place on the problems of tube wells, electricity, wild animals and housing.

Maharajganj News: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू लोक शक्ति ने लगाई पंचायत

Mon, 05 Oct 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Discussion took place on the problems of tube wells, electricity, wild animals and housing.
फरेंदा। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) की ओर से रविवार को फरेंदा ब्लॉक के सोनबरसा गांव में किसान पंचायत आयोजित की गई। इसमें किसानों ने सिंचाई, बिजली, फसल सुरक्षा और आवास समेत कई समस्याएं उठाईं। पदाधिकारियों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष अवधराज मौर्य ने कहा कि क्षेत्र में कई नलकूप खराब पड़े हैं। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई में परेशानी हो रही है। उन्होंने खराब नलकूपों को तत्काल ठीक कराने और बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कर पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों के कारण किसानों की फसल लगातार बर्बाद हो रही है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिला प्रभारी ऋषिदेव ने पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सोनबरसा में नहर पर साइफन नहीं लगाए जाने से फसल बर्बाद हुई है। किसानों की इस समस्या का भी जल्द समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, सुकई गुप्ता, माया तिवारी, सुनीता देवी और उर्मिला समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed