फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   discussion on stopping human trafficking

मानव तस्करी रोकने विषय पर चर्चा

Sun, 20 Sep 2020 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
discussion on stopping human trafficking
मानव तस्करी रोकने विषय पर चर्चा
विज्ञापन

महराजगंज। स्थानीय पुलिस लाइन सभागार में मानव तस्करी रोकने विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति गोरखपुर की ओर से किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने मानव तस्करी रोकने, जेजे एक्ट, पॉक्सो एवं बाल श्रम निषेध विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी रोकने के लिए हर स्तर पर पूर्ण प्रयास किया जाएगा। नियमित रूप से आपसी सामंजस्यता बनाकर मानव तस्करी पर अंकुश लगाया जाएगा। संस्था के निदेशक फादर जैसन ने कहा कि पिछले 4 वर्षों से इंडो नेपाल सीमा क्षेत्र के गांव में स्वरक्षा कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता किया जा रहा है। ठूठीबारी, सोनौली में एसएसबी के साथ निगरानी बूथ संचालित हो रहा है। पूर्व सदस्य बाल कल्याण समिति गोरखपुर के डॉ. मुमताज खान ने पॉक्सो एक्ट पर बच्चों को लैंगिक अपराध के संरक्षण अधिनियम पर जानकारी दी। चाइल्ड लाइन समन्वयक श्याम सिंह ने बाल श्रम रोकने के मसले पर जरूरी सुझाव दिया। इस दौरान बाल कल्याण समिति महाराजगंज के सदस्य राजेश वर्मा, विराज शर्मा, एसएसबी डिप्टी कमांडेंट अंजनी कुमार तिवारी, एएचटीयू प्रभारी शकील अहमद, बाल संरक्षण अधिकारी जकी अहमद, अनिल मिश्रा, नीतु गुप्ता, समयधारी पांडेय, राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed