{"_id":"6313a2320f11292f8f3f3c5b","slug":"discussion-on-polling-place-and-electoral-roll-maharajganj-news-gkp449295097","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदेय स्थल और निर्वाचक नामावली पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदेय स्थल और निर्वाचक नामावली पर हुई चर्चा
विज्ञापन
निर्वाचन को लेकर हुई बैठक में उपस्थित अधिकारी ।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
मतदेय स्थल और निर्वाचक नामावली पर हुई चर्चा
महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मतदेय स्थल और निर्वाचक नामावली पर चर्चा हुई। डीएम ने मतदेय स्थलों के अलगाव और मतदाताओं से आधार एकत्र करने में सहयोग का अनुरोध किया।
अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड-19 को देखते हुए बूथों पर मतदाताओं की संख्या कम रखने के लिए मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ाई गई थी। मतदेय स्थलों के अलगाव के अंतिम प्रस्ताव से पूर्व यदि किसी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनीतिक दल को कोई आपत्ति या प्रस्ताव देना है, तो 6 सितंबर तक दिया जा सकता है।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 2,084 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं, जो पूर्व से 137 कम हैं। इसी प्रकार प्रस्तावित मतदान केंद्रों की संख्या 1,147 है जो पूर्व से सिर्फ एक कम है। 4 सितंबर व 25 सितंबर को विशेष अभियान का आयोजन होगा। इस दौरान उप जिलाधिकारी निचलौल सत्यप्रकाश मिश्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश आदि मौजूद रहे।