फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Discussion on many issues including industry and tourism to make UP developed

Maharajganj News: यूपी को विकसित बनाने के लिए उद्योग, पर्यटन सहित कई मुद्दों पर चर्चा

Wed, 17 Sep 2025 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Discussion on many issues including industry and tourism to make UP developed
महराजगंज। उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित प्रदेश बनाने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर एवं ग्राम्य विकास, उद्योग व पर्यटन और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

संवाद कार्यक्रम के प्रथम सत्र में ग्राम्य और नगर विकास के संदर्भ में विभिन्न नागरिक समूहों के सुझाव आमंत्रित किए गए। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं और नागरिक समूहों ने अपने सुझाव व्यक्त किए। प्रतिभागी समूहों में रोटरी क्लब, सिटीजन फोरम, ग्राम प्रधान, स्वयं सहायता समूह आदि के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन

नागरिक समूहों ने मनरेगा के बजट में वृद्धि करने, पंचायतों का सशक्तिकरण करने और गांवों में अवसंरचना को मजबूत करने के सुझाव दिए। साथ ही नगर विकास के लिए महात्मा बुद्ध की मूर्ति स्थापना, नगर पालिका के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करने, सीवरेज प्रणाली को बेहतर करने, बाइक स्टैंड बनाने और अतिक्रमण हटाने को लेकर भी सुझाव दिए। संवाद के दूसरे सत्र में उद्यमियों, परिवहन संचालकों, टूरिस्ट गाइडों, होम स्टे संचालकों, लोक कलाकारों ने जनपद को उद्योग और पर्यटन का परिदृश्य बदलने और महराजगंज को प्रमुख औद्योगिक व पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed