{"_id":"677d12631c2408b3f5051d04","slug":"discussion-on-issues-related-to-security-of-india-nepal-border-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139979-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा
Tue, 07 Jan 2025 05:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 07 Jan 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
सोनौली। एसएसबी महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने मंगलवार की दोपहर भारत नेपाल के सोनौली सीमा का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने भारत-नेपाल के अधिकारियों के साथ सोनौली एसएसबी चेकपोस्ट पर समन्वय बैठक की। बैठक में भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के आपसी तालमेल से घुसपैठ, मानव तस्करी व अन्य सामग्रियों के तस्करी पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दिए।
बैठक के बाद डीजी ने नो मेंस लैंड के पूरब और पश्चिम मिश्रित आबादी क्षेत्र का पैदल दौरा कर बारीकी से खुली सीमा का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात जवानों से सुरक्षा, समस्या को लेकर बातचीत भी की। पैदल मार्च के बाद सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा। इस दौरान उन्होंने बताया कि नेपाल से रोटी बेटी का संबंध है और नेपाल भारत का मित्र देश है। दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारी मिलकर सीमा की सुरक्षा करते हैं।
नेपाल के अधिकारी, कस्टम और आव्रजन अधिकारियों से बातचीत हुई। देश की सुरक्षा को लेकर बेहतर कार्य किया जा रहा है। इसके बाद एसएसबी रोड पर स्थित कैंप पर पहुंच जवानों के साथ वार्ता की। सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने कुंभ व गणतंत्र दिवस व अन्य सुरक्षा गतिविधियों को लेकर इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट, दोमुहानघाट पर जाकर जायजा लिया।