{"_id":"688252928c1f1f00f105ec51","slug":"discussion-on-availability-and-action-on-fertilizer-in-review-meeting-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-155502-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: समीक्षा बैठक में उर्वरक की उपलब्धता व कार्रवाई पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: समीक्षा बैठक में उर्वरक की उपलब्धता व कार्रवाई पर मंथन
Thu, 24 Jul 2025 09:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 24 Jul 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने खाद की उपलब्धता और वितरण की दैनिक समीक्षा कृषि एवं सहकारिता विभाग के साथ की। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में आठ शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें से तीन शिकायतें उर्वरक प्राप्त नहीं होने, दो शिकायत ओवररेटिंग की, दो शिकायतें निजी बिक्री केंद्र बंद होने की। एक शिकायत अत्यधिक भीड़ होने की प्राप्त हुई। समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि निजी क्षेत्र में 4597 एमटी यूरिया, सहकारिता क्षेत्र में पीसीएफ सामान्य बफर गोदाम में 04.00 एमटी व प्रीपोजिशनिंग योजनान्तर्गत 800.00 एमटी यूरिया उपलब्ध है।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता ने अवगत कराया गया कि पोर्टल के अनुसार जनपद के किसी भी समिति पर यूरिया की उपलब्धता शून्य नहीं है। उन्होंने कहा कि आज जनपद में कृभको की 1300 एमटी की रैक जनपद को प्राप्त हो गई, जिसका आवंटन 33 समितियों को जिला स्तरीय उर्वरक समीक्षा समिति से कराया गया है। यारा कंपनी की रैक से भी 530.00 एमटी सहकारिता एवं निजी क्षेत्र में 600 एमटी उर्वरक प्राप्त हो रहा है। जिलाधिकारी ने किसानों के लिए उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रवर्तन कार्यों को तेज करने के लिए कहा। संवाद